एस.पी.चक्रवर्ती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
एस.पी.चक्रवर्ती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 20 अप्रैल 2009

शराब है मौते जहर

शराब है मौते जहर



लाख मना करने पर भी, न छोड़ी उन्होंने पीनी शराब,
रोज-रोज पी पीकर, कर ली अपनी तबियत खराब ।
हुई रूखसत जनबा की न सिर्फ शानो - शौकत ,
गई शोहरत और गया उनका दौलते - असबाब । 1 ।
शौके - शराब कर जहॉं खाते थे वो सींक - कबाब,
हालात यूओं हुए खस्ता कि रोटी को भी मोहताज जनाब
नशा - नशीन हो राह पर लड़खड़ाया वो करते थे ,
मदहोशी के आलम में नुमाइश वो अपनी लगाते थे
बार-बार समझाने पर भी न ली उन्होंने कोई नसीहत,
दर-दर की ठोकरें खाकर ले आते रोज नई फजीहत ।
अपने ही घर में अपनों से खाते जब वो झिड़कियॉं ,
बेचारी बेगम बचाने आबरू बंद करती घर की खिड़कियॉं । 3 ।
शराब वो जहर है जो बनाये खुद को खुद का बैरी,
औरों की क्या बात करें, बनाए अपनों से भी दूरी ।
संभल रहबर अब भी ! मौके हैं तेरे पास अनेक ,
पकड़ राह जिन्दगी की बनाकर अपने इरादे नेक ।
छोड़ शौके शराब-गर, पकडे तू राह दुरूस्त ,
नहीं वजह कोई कि न हो पाये तू फिर तंदुरूस्त ।
कर जिगर मजबूत और पक्का कर अपना इरादा,
छोड़ नशा शौके-शराब का और कर खुद से ये वादा । 5 ।
न होऊँगा गुमराह फिर, न खावूँगा और ठोकर,
गलतियॉं न दोहराऊँगा जिंदगी से सीख पाकर ।
न पीऊँगा अब शराब, शराब है मौते - जहर ,
छोड़कर वह बदनाम गली पकडूँगा अब नई डगर । 6 ।