सोमवार, 20 अप्रैल 2009

भारत देश की धरती

भारत देश की धरती

भारत देश की धरती, यह धरती है महान,
देखो इसकी शान साथियों, देखों इसकी शान,
हरी भरी इन खेतियों को पवन चुमती जाए
उगती खुशियाँ देखकर कृषक मन ही मन मुस्काए
देखो इसकी शान साथियों, देखों इसकी शान,
भारत देश की धरती, यह धरती है महान,
देखो इसकी शान साथियों, देखों इसकी शान,
झर झर बहते झरने गाते सुर ताल में हर दम
जैसे इनमें बस गई आकर सात सुरों की सरगम
देखो इसकी शान साथियों, देखों इसकी शान,
भारत देश की धरती, यह धरती है महान,
ताज,एलोरा,काशि,मथुरा हर एक इसको प्यारे हैं,
जैसे बच्चे गोद में बैठे, माँ को अपने प्यारे हैं।
देखो इसकी शान साथियों, देखों इसकी शान,
भारत देश की धरती, यह धरती है महान,
वीरों की यह धरती, यह धरती है बलिदान की,
आँच न आने देंगे, देंगे बाजी जान की,
जय हिन्द! जय हिन्द! जय हिन्द!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें